Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र बेलघाट पुलिस

बेलघाट। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र बेलघाट पुलिस

बेलघाट। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र बेलघाट पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य चौराहे सहित प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में टेलरऔर डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। थाना प्रभारी बेलघाट स्वयं पूरी पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतर गए हैं और अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बड़ी गाड़ियों, खासकर डंपर और टेलर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। बिना वैध कागजात, फिटनेस प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस के चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे चालकों को रोककर कड़ी चेतावनी दी जा रही है और आवश्यकतानुसार चालान भी किया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है और बिना हेलमेट चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। मुख्य बेलघाट चौराहे पर चल रहे इस अभियान के दौरान वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए लोग भी पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

0 likes
0 comments0 shares