बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा गम्भीर गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना

बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा गम्भीर गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र ग्राम सभा डेमुसा बिचला टोला निवासी अरविन्द चौहान पुत्र राम समुझ 38 वर्ष,दीलीप चौहान पुत्र मदन उम्र 45 वर्ष आज सुबह दस बजे अपने घर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे कि गगहा थाना से करीब दो सौ मीटर आगे फोरलेन पर अतायर मोड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा एम्बुलेंस को सूचना दी गई एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सी एच सी गगहा लाई जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके दीलीप चौहान को गम्भीर स्थिति बता कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया और अरविन्द चौहान को छोड़ दिया गया हालांकि चिकित्सक के अनुसार अरविन्द चौहान को भी चोटें अधिक लगी है लेकिन अरविन्द ने बताया कि मैं ठीक हूं। दोनों शादी शुदा है। दोनों बड़हलगंज थाना क्षेत्र के तरैना में मछली पकड़ने जा रहे थे। मौके पर गगहा पुलिस भी पहुंची थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।