पंचायत सहायकों ने एडीओ को सौंपा ज्ञापन, लखनऊ धरने में शामिल होने की दी जानकारी

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर सहजनवा,। लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे पंचायत सहायकों के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सहजनवा ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने बुधवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रामधारी प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, मानदेय का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किए जाने, सुरक्षा बीमा, स्थायीकरण और विनियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने में शामिल होने की जानकारी दी। सहायकों का कहना है कि लंबे समय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में पंचायत सहायक नीरज कुमार, श्वेता सिंह, ममता पासवान, प्रियंका गौतम, राहुल, साक्षी सिंह, शालिनी, बृजेश कुमार सहित अन्य पंचायत सहायक शामिल रहे।