Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur२ दिन पहले

पत्रकार अग्निवेश सिंह के घर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

पत्रकार अग्निवेश सिंह के घर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

बांसगांव। बांसगांव संदेश । जनपद गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में अवैध कब्जे के विरोध में हुई पत्रकार अग्निवेश सिंह की हत्या के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत मंगलवार को उनके पैतृक आवास पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुप्रिया श्रीनेत ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। एक पत्रकार की इस तरह निर्मम हत्या होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में नामजद सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। सुप्रिया श्रीनेत के आगमन की सूचना पर स्थानीय लोग और क्षेत्र के कई लोग भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया।

100 likes
0 comments0 shares