Bansgaon Sandesh
Login
ADITYA KUMAR MISHRA
Deoriaलगभग ९ घंटे पहले

खुशहरी महोत्सव में सोमवार को भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा महोत्सव

खुशहरी महोत्सव में सोमवार को भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा महोत्सव

सोमवार को भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा महोत्सव बरियारपुर । बांसगांव सन्देश । कुशहरी महोत्सव के अगले दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष धूम रहेगी। भोजपुरी संगीत जगत के चर्चित गायक गोपाल राय, आलोक कुमार, नागेंद्र उजाला सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। भोजपुरी गीत-संगीत की महफिल से महोत्सव का माहौल और रंगीन होने की उम्मीद है। इसके साथ ही शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। सामूहिक विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन के माध्यम से कुशहरी महोत्सव क्षेत्र में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।

0 likes
0 comments0 shares