जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी

जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात जेवर एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ानें प्रारंभ हो गई हैं। पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई जिसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान बैठे और लखनऊ पहुंचे। यहां सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें आज से शुरू हो रही हैं। एयरपोर्ट से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई जिसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार बैठे। ये सभी किसान लखनऊ पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इन जमीन देने वाले किसानों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे। ये सभी किसान जब लखनऊ पहुंचे तो काफी उत्साहित नजर आए। वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। नोएडा के लिए प्रतिदिन मिलेंगी दो सीधी उड़ानेंलखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए 15 जून को सीधी उड़ान सेवा का उद्घाटन होना है। यह सेवा पहली जुलाई से यात्रियों को नियमित रूप से मिलेगी। खास यह है कि इंडिगो नोएडा के लिए दो सीधी उड़ानें शुरू करेगा। इसमें एक सुबह व दूसरी रात में संचालित होगी। उड़ान करीब एक घंटे में यात्रा पूरी करेगी। सोमवार को लखनऊ से नोएडा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विशेष विमान सेवा 6ई-2278 सुबह 7:05 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पहुंची। वापसी में उड़ान संख्या 6ई-2279 जेवर एयरपोर्ट से शाम 6:55 बजे रवाना होगी और रात आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।