Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शौच के लिए निकली किशोरी का अपहरण मुकदमा दर्ज,

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने राजकपूर पुत्र कालीचरन के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 15 जून को सुबह पांच बजे के करीब हमारी नाबालिग लड़की जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष है, वह शौच करने के लिए घर से निकली थी, काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो हम लोगों ने तलाश करना शुरू किया तो पता चला कि संतकबीरनगर के शिवापार गांव के पास हमारी लड़की को राजकपूर पुत्र कालीचरन अपने मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले जा रहा था, जिसे मेरे लड़के ने पकड़ लिया, उसके बाद हम परिवार के लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।

0 likes
0 comments0 shares