Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बेलघाट में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बेलघाट में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बेलघाट में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली बेलघाट, गोरखपुर। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बेलघाट में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से छात्राओं द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में भारी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राएं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लेकर हाथों में राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए आगे बढ़ीं और उनके सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए। रैली के माध्यम से छात्राओं ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र एवं प्रतिमा पर छात्राओं तथा शिक्षिकाओं ने पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान विद्यालय की वार्डन कामिनी गिरि सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया गया।

0 likes
0 comments0 shares