लखनऊ में आज 40 से ज्यादा मोहल्लों में बिजली कटौती, लाइनों की

लखनऊ में आज 40 से ज्यादा मोहल्लों में बिजली कटौती, लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई से 1.5 लाख उपभोक्ता प्रभावित *लखनऊ।* बुधवार को बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग फीडरों पर निर्धारित समय में शटडाउन लेने की जानकारी दी है। इसका असर 40 से अधिक मोहल्लों और करीब 1.5 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। *गोमती नगर में बाधित रहेगी आपूर्ति* गोमती नगर के विश्वास खंड उपकेंद्र के 11 केवी वीआईपी फीडर की बिजली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। वहीं गोमतीनगर विस्तार के 11 केवी गंगोत्री विहार फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। इससे अवधपुरी खंड-दो, कौशलपुरी, संकट मोचन मंदिर और गंगोत्री विहार फेज-दो के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विभूति खंड के इंडियन ऑयल फीडर की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इससे मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, लोकायुक्त, भविष्य निधि कार्यालय और इंडियन ऑयल समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। *1300 उपभोक्ताओं पर असर* बाघामऊ फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे खरगापुर, बाघामऊ, लोनापुर, चंदियामऊ, बहादुरपुर, भैसोरा और मदर टेरेसा क्षेत्र के करीब 1300 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विपिन खंड के 11 केवी सब स्टेशन फीडर की सप्लाई सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी। *इन इलाकों में होगी कटौती -* - महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के लोहिया विहार फीडर की सप्लाई दोपहर 2 से 4 बजे तक, ईश्वरपुरी फीडर सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगा। - मंत्री आवास उपकेंद्र के विकल्प फीडर की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी। - आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के सेवा आयोग फीडर की बिजली सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। - सुभाष पार्क उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इससे सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, कृष्णा कॉलोनी, फातिमा हॉस्पिटल, सिविल अस्पताल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।