Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पुलिस कर्मियों ने किया वृक्षारोपण गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना परिसर

पुलिस कर्मियों ने किया वृक्षारोपण गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना परिसर

पुलिस कर्मियों ने किया वृक्षारोपण गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना परिसर में थाना प्रभारी राजकुमार सरोज के नेतृत्व में सभी लोगों ने वृक्षारोपण कार्य किया। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि वृक्षारोपण कार्य देश के सभी लोगों को करना चाहिए क्योंकि एक पेड़ दस पुत्र के सामान होता है। हमारे देश वृक्ष लगाना बिल्कुल अनिवार्य हो गया है हरे भरे लहलहाते वृक्ष से हमें शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होता है। वृक्ष से इमारती लकड़ियां भी प्राप्त होती है और तो और वृक्ष से ही बारिश के लिए मानसून भी बनता है पेड़ से तमाम तरह की आयुर्वेदिक दवाएं भी प्राप्त होती है। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने अपने सभी विभागीय एस आई, कांस्टेबल, चौकीदार लोगों को वृक्षारोपण कार्य के लिए संदेश दिया इस अवसर पर गगहा थाने के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग पचास पौधे लगाए गए।

1 likes
0 comments0 shares