ब्रेकिंग: सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

ब्रेकिंग: सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम दो बेटियों और डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था राहुल सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव के टोला झरिया में जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग के चतरवार उपकेंद्र में संविदा पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, राहुल लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की दो बेटियां और डेढ़ साल का एक बेटा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का आर्थिक तंगी बताई जा रही है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट: परिजन बाइट: ज्योति कुमार