Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बरहज विधानसभा के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान

बरहज विधानसभा के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान

भलुअनी।बांसगांव सन्देश। देवरिया जिले में शनिवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजरभाखी, भलुअनी,जरार रम्मन और करमटार शेर खा गांवों में एक व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक शुद्ध वायु, जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की। इस अवसर पर मोहन जी, परमहंस जी, आशुतोष जी और ब्रजभान जी ने अभियान में सहयोग किया। कार्यक्रम में योगेन्द्र भारती, रामानन्द यादव, अजय यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

0 likes
0 comments0 shares