Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

वर्टेक्स ग्लोबल के छात्र हरिओम यादव नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

वर्टेक्स ग्लोबल के छात्र हरिओम यादव नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

चौरी चौरा गोरखपुर।सरदारनगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल, के प्रतिभाशाली छात्र हरिओम यादव ने वाराणसी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 गेम्स 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉटपुट थ्रो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ हरिओम यादव ने सीधे सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।हरिओम की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय परिसर एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण का परिणाम बताया।विद्यालय के चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी के साथ प्रधानाचार्य आर. के. मिश्रा ने हरिओम यादव को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि हरिओम यादव आगामी सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

0 likes
0 comments0 shares