Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpurलगभग १४ घंटे पहले

बेलघाट में सम्मान समारोह का आयोजन, नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रेमपाल और दिनेश गुप्ता का बेलघाट में भव्य स्वागत

बेलघाट में सम्मान समारोह का आयोजन, नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रेमपाल और दिनेश गुप्ता का बेलघाट में भव्य स्वागत

बेलघाट में सम्मान समारोह का आयोजन, नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रेमपाल और दिनेश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत बेलघाट, गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी में बेलघाट क्षेत्र के दो नेताओं को जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेलघाट साधन सहकारी समिति के सचिव प्रेमपाल को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष तथा दिनेश कुमार गुप्ता को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला मंत्री बनाए जाने पर बेलघाट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। लोगों ने मिठाई खिलाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाजसेवी अमित कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह,सुरेश सिंह, वंशी पाठक,चंद्रशेखर सिंह आजाद, रमेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, विक्की, निलेश मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी, अनिल तिवारी, श्रीराम भारती, राजू सिंह, राजेश तिवारी, अरुण कुमार शुक्ला, देवनाथ यादव, , मीडिया के वरिष्ठ संवाददाता वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रेमपाल और दिनेश कुमार गुप्ता को जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से बेलघाट क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। दोनों पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई गई। दीपावली की भी दीं शुभकामनाएं सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम उत्साह और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

0 likes
0 comments0 shares