भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान, यूपी की कमान फिर विनोद

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान, यूपी की कमान फिर विनोद तावड़े के हाथ, स्मृति ईरानी और राम माधव को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी *नई दिल्ली।* भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कई प्रमुख नेताओं को अलग-अलग राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। *यूपी पर विशेष फोकस - विनोद तावड़े बने उत्तर प्रदेश के प्रभारी* सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में भाजपा ने *विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी* नियुक्त किया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की कमान एक बार फिर तावड़े को सौंपना संगठन के लिहाज से बड़ा फैसला माना जा रहा है। *अन्य प्रमुख नियुक्तियां -* - *स्मृति ईरानी* को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। - *राम माधव* को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। - *तरुण चुघ* को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। - *सतीश पूनिया* को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभार मिला है। - *अनिल एंटनी* को गोवा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा की इस नई लिस्ट को मिशन 2029 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।