Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर अखंडनगर थाना क्षेत्र के कुंडा भैरोपुर गांव में घरेलू कलह से

सुल्तानपुर अखंडनगर थाना क्षेत्र के कुंडा भैरोपुर गांव में घरेलू कलह से परेशान 40 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की पहचान फूलकुमारी पत्नी संजय हरिजन के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई गई है।मौके पर फील्ड यूनिट ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम कुमार गौतम ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares