Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

अवैध मिट्टी खनन कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से महिला घायल, रेफर

अवैध मिट्टी खनन कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से महिला घायल, रेफर

बड़हलगंज। बड़हलगंज कस्बे में अवैध मिट्टी खनन कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से एक महिला घायल हो गई। जिसे सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसका उपचार कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर थाने उठा लाई है। ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लगा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी गिराकर आ रही थी। मंगलवार को कस्बे के बड़हलगंज-गोला रामजानकी मार्ग पर बड़हलगंज की तरफ से अवैध मिट्टी खनन कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने क्षेत्र के टाड़ा गांव निवासिनी सीमा मौर्या पत्नी इंद्रपाल मौर्या को ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके सिर व कमर में गंभीर चोटें आई है। वह जाईपार स्थित गैस एजेंसी पर अपने पति के साथ गैस लेने आई थी। गैस एजेंसी पर भीड़ होने के कारण वह पैदल पति के वापस घर आ रही थी कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली अवैध मिट्टी गिराकर आ रही थी। जिसमें ट्राली में कुछ मिट्टी भी लगी थी। बड़हलगंज में दिनरात हो रहा अवैध खनन : बड़हलगंज क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कार्य दिनरात जोरों पर चल रहा है। दिनरात मिट्टी खनन होने से सड़कें भी खराब हो रही हैं वहीं सड़कों पर धूल उड़ रहा है। अवैध मिट्टी खनन होने से लोगों का जीना हराम हो गया है।पुलिस विभाग की मिलीभगत से खनन माफिया दिनरात खनन करने में लगे हुए हैं। प्रशासन के सामने दिनरात दौड़ रही मिट्टी लदी गाड़ियों को देखने के बाद भी पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। क्षेत्र के जाईपार, तिवारीपुर, कोड़ारी, नरहरपुर, खड़ेसरी, दुबौली, पिड़हनी में सरयू नदी से अवैध खनन दिनरात चल रहा है। तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

1 likes
0 comments0 shares