Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ११ घंटे पहले

*गोरखपुर के सिकरीगंज हाता-ए-नवाब से अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस,

*गोरखपुर के सिकरीगंज हाता-ए-नवाब से अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस,

*गोरखपुर के सिकरीगंज हाता-ए-नवाब से अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, अमन-चैन की दी गई दुआ* सिकरीगंज बांसगांव संदेश। गोरखपुर। जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र स्थित हाता-ए-नवाब से मोहर्रम का जुलूस पूरे धार्मिक श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए मातम किया। "या हुसैन" की सदाओं के बीच जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने सबील लगाकर शर्बत और ठंडे पानी की व्यवस्था की तथा जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मोहर्रम के इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की भी मिसाल देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का सहयोग किया और पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। प्रशासन ने भी सभी लोगों से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

0 likes
0 comments0 shares