Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग १ घंटा पहले

स्कूल से घर पहुंचे मासूम का अपहरण, क्षेत्र में सनसनी मांडा प्रयागराज।

स्कूल से घर पहुंचे मासूम का अपहरण, क्षेत्र में सनसनी मांडा प्रयागराज।

स्कूल से घर पहुंचे मासूम का अपहरण, क्षेत्र में सनसनी मांडा प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के दिगिया चौकी अंतर्गत सरांय कला गांव में शनिवार दोपहर स्कूल से घर पहुंचे मासूम का हुआ अपहरण जिससे क्षेत्र में फैली सनसनी। स्कूल से घर लौट रहे एलकेजी के छह वर्षीय छात्र प्रतीक शर्मा, पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, को कार सवार बदमाशों ने घर से महज 50 मीटर पहले अगवा कर लिया। परिजनों के अनुसार बदमाश पहले से ही मौके पर पहुंचकर आसपास के गांवों और रास्ते के बारे में पूछताछ कर रहे थे। जैसे ही स्कूल वाहन से बच्चा उतरा, बदमाश उसे जबरन कार में बैठाकर ओनौर गांव की दिशा में फरार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मासूम की सकुशल बरामदगी के लिए आठ टीमें लगा दी गई है। यदि किसी को भी इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

0 likes
0 comments1 shares