Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
गड्ढों में तब्दील PWD सड़क, जिम्मेदार बेखबर! तहसील घेराव की चेतावनी सहजनवा

गड्ढों में तब्दील PWD सड़क, जिम्मेदार बेखबर! तहसील घेराव की चेतावनी सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में कटसहरा बाजार से रामनगर सुरस होते हुए देवरिया तक जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क बदहाली का शिकार है। जगह-जगह गहरे गड्ढों के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर कई बार महज खानापूर्ति की जाती है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क फिर गड्ढों में बदल जाती है। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण व मरम्मत की गुणवत्ता और स्वीकृत धनराशि के इस्तेमाल की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे तहसील का घेराव कर आंदोलन शुरू करेंगे। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की चेतावनी के बाद सड़क की सुध लेता है या नहीं।
0 likes
0 comments1 shares