Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर में बेकाबू डंपर का कहर, छात्र की दर्दनाक मौत के बाद

गोरखपुर में बेकाबू डंपर का कहर, छात्र की दर्दनाक मौत के बाद

गोरखपुर में बेकाबू डंपर का कहर, छात्र की दर्दनाक मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, वाहन फूंका *गोरखपुर।* गुलरिहा थाना क्षेत्र के नाहरपुर में बुधवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने एक छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की रफ्तार काफी तेज थी। छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हादसे के चलते मार्ग पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares