Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड स्तरीय शिविर का शुभारंभ बड़हलगंज।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड स्तरीय शिविर का शुभारंभ बड़हलगंज।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड स्तरीय शिविर का शुभारंभ बड़हलगंज। ब्लॉक परिसर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड स्तरीय शिविर का शुभारंभ किया गया। विकासखंड बड़हलगंज के ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय और राष्ट्रीय पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए उनके निस्तारण की कार्रवाई की। क्षेत्र पंचायत प्रशासक रामआशीष राय ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग विभागों के शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में ग्रामीण अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उनके समाधान की कार्रवाई करेंगे। खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक ब्लॉक परिसर में विकास खंड स्तरीय शिविर चलेगा। इसमें ग्राम विकास, पंचायती राज, आजीविका मिशन, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, बाल पुष्टाहार, समाज कल्याण, लघु सिंचाई समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। शिविर को राष्ट्रीय पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान दयाशंकर तिवारी, हरेंद्र सिंह, गुलशन यादव, गिरिजेश निषाद, आशीष सिंह, जयराम तिवारी, कुलदीप गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

1 likes
0 comments1 shares