*आंधी में क्षतिग्रस्त NH-227 का बोर्ड बना खतरा, बसवारी गांव पुलिस चौकी

*आंधी में क्षतिग्रस्त NH-227 का बोर्ड बना खतरा, बसवारी गांव पुलिस चौकी के सामने हादसे की आशंका* धनघटा (संत कबीर नगर): जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित बसवारी गांव पुलिस चौकी के सामने राष्ट्रीय राम जानकी मार्ग (NH-227) पर लगा एक बोर्ड इन दिनों दुर्घटना को खुला न्योता दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को आई भीषण आंधी-तूफान के दौरान यह बोर्ड क्षतिग्रस्त होकर अस्थिर हो गया, जो अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर भारी वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहन और पैदल यात्रियों का लगातार आवागमन बना रहता है। ऐसे में सड़क किनारे झुका या ढीला पड़ा यह बोर्ड कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान अब तक नहीं गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस बोर्ड को ठीक कराने या हटाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।