Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

डीएम ने लगाई अफसरों की क्लास, लापरवाही पर सख्त चेतावनी देवरिया। जिलाधिकारी

डीएम ने लगाई अफसरों की क्लास, लापरवाही पर सख्त चेतावनी देवरिया। जिलाधिकारी

डीएम ने लगाई अफसरों की क्लास, लापरवाही पर सख्त चेतावनी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता, वृक्षारोपण, पशुपालन एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ), सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), पंचायत सचिवों तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ को 13 जुलाई तक निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही विद्यालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव तैयार कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। पंचायत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत सचिवों को गांवों में रहकर नियमित निरीक्षण करने और आईजीआरएस शिकायतों का स्वयं सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विकास खंड की उन पांच ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा, जहां विकास कार्यों पर अधिक खर्च हुआ है। इसके अलावा सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को 25-25 आईजीआरएस प्रकरणों का सत्यापन करने का निर्देश भी दिया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में डीएम ने छुट्टा गोवंशों के संरक्षण, निर्माणाधीन गोशालाओं को शीघ्र पूर्ण कराने, बरसात में जलभराव रोकने, चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और गोचर भूमि की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियमित भ्रमण कर पशुपालकों तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराने तथा लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य करें, ताकि शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

1 likes
0 comments0 shares