Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

उज्ज्वला योजना में कागज़ लगाकर दूसरे व्यक्तियों को दे दिया सिलेंडर, आधार

उज्ज्वला योजना में कागज़ लगाकर दूसरे व्यक्तियों को दे दिया सिलेंडर, आधार कार्ड से हुआ खुलासा /सुल्तानपुर/ जी हाँ!घरेलू गैस की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने जब कनेक्शन के लिये जब विभिन्न एजेंसियों पर आधार कार्ड समेत फॉर्म जमा किये तो आधार नम्बर कम्प्यूटर पर डालते ही खुलासा हुआ कि उक्त महिलाओं के नाम पर दो से तीन वर्ष पूर्व ही उज्ज्वला योजना का कनेक्शन निर्गत किया जा चुका है ।जब यह जानकारी पीड़ित महिलाओं को हुई तो उनको घोर आश्चर्य हुआ ।।पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से संपर्क किया लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी की उदासीनता के चलते आज भी महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है ।इसी क्रम में कूरेभार ब्लॉक स्थित वयोवृद्धा लखपति देवी का नाम पहले आता है। उनका उज्ज्वला गैस का कनेक्शन इंडियन गैस सर्विस पर है।लेकिन दबंग एजेंसी संचालक से कई बार कहने और दरख़्वास्त देने के बावजूद एजेंसी संचालक ने उन्हें न पासबुक दिया न सिलेंडर।वर्सो से वृद्धा लखपति का उत्पीड़न एजेंसी संचालक द्वारा किया जा रहा है।इसी तरह दूसरा मामला वृंदा मौर्या पति चौथी मौर्या का है।वह शहर की वार्ड नम्बर एक करौंदिया की निवासिनी हैं।इन्होंने ने भी जब पड़ताल की तो पता चला कि उज्ज्वला का कनेक्शन बीते तीन वर्सो से नगर के गभरिया स्थित रुद्र गैस सर्विस पर चल रहा है।पता चला है कि यहां की संचालिका ने भी इसी तरह के कई गैसबुक को दूसरों को बांट रखा है❗इसी तरह लखपति पत्नी रामपाल दूबेपुर ब्लॉक के भाईं सरायं की निवासिनी हैं, जिनका कनेक्शन नम्बर 86047947 वर्ष 2016 में हुआ था । जिन्हें गैसबुक तो किसी तरह मिल गयी लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर नही मिला।लक्मनपुर स्थित एजेंसी कर्मियों ने फरवरी माह में बहाने से बुलाकर केवाईसी कर दिया।जब सिलेंडर मांगा गया तो उपभोक्ता को मुँह न खोलने की भी धमकी दी गयी।

0 likes
0 comments0 shares