*महादेवा बाजार में धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज* सिकरीगंज/गोरखपुर। पुरुषोत्तम मास

*महादेवा बाजार में धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज* सिकरीगंज/गोरखपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महादेवा बाजार स्थित सरस्वती पैलेस में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कथा के दौरान प्रतिदिन भक्ति, ज्ञान और संगीतमय प्रवचनों की अमृतवर्षा होगी। आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ एवं भव्य कलश यात्रा 27 मई 2026, दिन बुधवार प्रातः 8:00 बजे निकाली जाएगी। वहीं कथा का समापन एवं हरि पूर्णाहुति 3 जून 2026, दिन बुधवार को होगा। इसी दिन शाम 5:00 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन कथा का समय सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा स्थल सरस्वती पैलेस, महादेवा बाजार, गोरखपुर रहेगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। समिति का कहना है कि इस पावन कथा में शामिल होकर श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं। इसके साथ ही कथा का लाइव प्रसारण YouTube चैनल “alokranjandasMaharajGorakhpur” पर भी देखा जा सकेगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी कथा का आनंद ले सकेंगे।