Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१४ मिनट पहले

NH-34 नेशनल हाईवे पर दोनों ओर खड़े टैंकर दे रहे हादसों को न्योता

NH-34 नेशनल हाईवे पर दोनों ओर खड़े टैंकर दे रहे हादसों को न्योता

सुमेरपुर हमीरपुर - कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-34 पर नारायणपुर पंप के समीप सड़क के दोनों ओर खड़े भारी-भरकम टैंकर हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। हाईवे किनारे लंबी कतार में खड़े इन टैंकरों के कारण वाहन चालकों को सड़क पर आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के दोनों ओर भारी वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े रहने से सड़क का हिस्सा संकरा हो जाता है। खासकर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। इसी मार्ग पर पहले भी कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद हाईवे किनारे खड़े इन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने की जिम्मेदारी किसकी है और हादसा होने का इंतजार क्यों किया जा रहा है, जहां NH-34 के दोनों ओर खड़े टैंकर लगातार हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares