Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

अखिलेश यादव बोले, हम मायावती और नीतीश कुमार को बनाना चाहते थे

अखिलेश यादव बोले, हम मायावती और नीतीश कुमार को बनाना चाहते थे

अखिलेश यादव बोले, हम मायावती और नीतीश कुमार को बनाना चाहते थे प्रधानमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम मायावती और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में थे। वहीं, गैस के दामों को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन गठबंधन में नहीं थे।अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्यालय लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि चुनाव आयोग झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सपा का फर्जी वीडियो चलवा रहे हैं। हम मुकदमा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा रही है। सुबह देखा कि गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई।इस मौके पर कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

0 likes
0 comments0 shares