Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में मंगलवार

सुलतानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक/प्रिंसिपल शिवम श्रीवास्तव ने अभिभावकों का स्वागत कर की। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति,उपलब्धियों एवं समग्र विकास की जानकारी दी। कक्षा-वार रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए।विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं अनुशासनप्रिय विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा बच्चों के शैक्षणिक व नैतिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन जिसमें नर्सरी से आईजा 98 प्रतिशत, एलकेजी से एलियट जोहा श्रीवास्तव, कक्षा एक से एलियम इहान श्रीवास्तव 98 प्रतिशत, कक्षा दो से इकरा फातिमा 97.57 प्रतिशत, कक्षा तीन से शुभ सिंह 95.5 प्रतिशत, कक्षा चार से अनुराग यादव 94.8 प्रतिशत, कक्षा पांच से आयुषी रंजन 99.66 प्रतिशत, कक्षा छह से राहत सिद्दीकी 91 प्रतिशत, कक्षा सात से अन्नू कुमारी 93 प्रतिशत एवं जैद खान 89.2 प्रतिशत, कक्षा आठ से अभय यादव 94.7 प्रतिशत, कक्षा नौ से आर्यन मौर्या 83 प्रतिशत रहे।इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares