जगन्नाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन बेलघाट

जगन्नाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट क्षेत्र के शंकरपुर स्थित जगन्नाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायकश्री राम चौहान रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यालय के प्रबंधक शैलेश सिंह ने सभी विशिष्ट अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवाजी चंद्र कौशिक, शिवेंद्र सिंह, विक्की, रणवीर शाही, चंचल, डॉ. के.पी. सिंह, तारकेश्वर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक, बृजेश प्रताप शाही, सुशील शाही, ललकन बाबा, रोहित चौहान, अरुण कुमार दुबे, शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, निलेश मिश्रा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह की जमकर सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।