चौरी चौरा में अशोक मौर्य महान का जन्मोत्सव मनाया गया

चौरी चौरा गोरखपुर।चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान भारत ही नहीं एशिया कई देशों के सम्राट रहे उन्होंने अफगानिस्तान तक अखंड भारत का निर्माण किया था उक्त बाते चौरी चौरा के एक मैरेज लॉन में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान के जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि स्नातक निर्वाचन के प्रत्याशी रहे करुणाकांत मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि मौर्य वंश का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है उनके शासनकाल में भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ सपा नेता पूर्व पार्षद महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि मौर्य समाज जिसके साथ रहा है उसकी सरकार बनी है । अपने पुराने शासन को पुनः स्थापित करने के लिए मौर्य समाज के लोग पीडीए का सहयोग करें कार्यक्रम में अमित शिवाजी, मुन्नी लाल यादव, मारकंडेय यादव, नरसिंह यादव, सुदर्शन मौर्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सपा चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दयानंद विद्रोही ने किया । कार्यक्रम में लोक गायिका हिना मौर्य एवं आदित्य मौर्य गोरखपुरी ने अपने गीत के माध्यम से किया। अंत में आभार आयोजक बृजनाथ मौर्य ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शिव प्रसाद चौरसिया, वेद प्रकाश मौर्य ,बिंदा सैनी, मुन्नी लाल यादव, मारकंडेय यादव, नरसिंह यादव, गिरिजेश मौर्य ,मनोज कुमार गौतम, रामज्ञा मौर्य, रंजीत पासवान ,गणेश पासवान सहित तमाम लोग रहे ।