Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३ मिनट पहले

एस पी चिल्ड्रन एकेडमी कैथवलिया में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

एस पी चिल्ड्रन एकेडमी कैथवलिया में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

चौरी चौरा गोरखपुर।एस पी चिल्ड्रन एकेडमी, कैथवलिया, पिपराइच में गुरुवार को कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडलों में ज्वालामुखी विस्फोट, सौर मंडल, चंद्रयान, जल संरक्षण मॉडल, पर्यावरण संरक्षण, आदर्श गांव और पृथ्वी के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के प्रबंधक ए के पाठक ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। सभी प्रतिभागी बच्चों के प्रयास की सराहना की गई और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में शिक्षकगण समीर उपाध्याय सुधाकर दुबे रघुनाथ सिंह गजेंद्र गोस्वामी प्रदुमन चौहान शान खान अनूपा पांडेय सुनीता सिंह मरियम अली आरती चौहान अनुष्का यादव सोनी मंजू आस्था कश्यप सहित तमाम अभिभावक भी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares