इसौली की सियासत में बढ़ी हलचल, विकास शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष से
इसौली की सियासत में बढ़ी हलचल, विकास शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात 2027 के चुनाव से पहले भाजपा के दावेदार की प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जा रहे सुलतानपुर-इसौली विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे विकास शुक्ला ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद विकास शुक्ला ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुई इस मुलाकात को इसौली की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर किसी चुनावी निर्णय या उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व से विकास शुक्ला की मुलाकात ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के सियासी घटनाक्रम पर लोगों का ध्यान जरूर खींचा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इसौली की राजनीति क्या नया मोड़ लेती है।