Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

रक्तदान महादान, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में सभी निभाएं भूमिका : शशी प्रताप सिंह

रक्तदान महादान, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में सभी निभाएं भूमिका : शशी प्रताप सिंह

ठर्रापार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पार्टी नेतृत्व द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाली ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में वैष्णव सिंह, सत्येंद्र सिंह, निर्देश वर्मा, नीरज उपाध्याय, अनमोल उपाध्याय एवं सतीश सिंह ने रक्तदान किया। ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारा छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं और आयोजन से जुड़े सभी साथियों का आभार जताया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव, मंडलध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष सहजनवा सूर्यनाथ विश्वकर्मा तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने रक्तदान करने वाले युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सेवा को संस्कार बनाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया गया।

0 likes
0 comments0 shares