*छज्जा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार एम्स पुलिस ने स्टेबलाइजर

छज्जा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार एम्स पुलिस ने स्टेबलाइजर के साथ दबोचा, मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गईं गोरखपुर। थाना एम्स पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एक स्टेबलाइजर बरामद किया है। इस कार्रवाई के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पंजीकृत मुकदमा संख्या 197/2026 के तहत पुलिस ने अभियुक्त आदर्श जायसवाल उर्फ मंटू जायसवाल और हर्ष जायसवाल को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। घटना के अनुसार 11 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों ने वादी के घर का छज्जा तोड़कर स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना एम्स में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आदर्श जायसवाल उर्फ मंटू जायसवाल निवासी मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर 15 शाही नगर थाना चौरी चौरा तथा हर्ष जायसवाल निवासी मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर 9 चंद्रशेखर आजाद नगर थाना चौरी चौरा शामिल हैं।