पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

चौरीचौरा । समाजसेवी स्व बाबूओमप्रकाश जायसवाल पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत मुंडेरा बाजार ब्लॉक प्रमुख सरदारनगर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पीसीएफ लखनऊ के डायरेक्टर गंगा प्रसाद इंटर कालेज व गंगा प्रसाद बालिका विद्यालय के प्रबंधक तरकुलहा मेला मालिक रहे की सातवीं पुण्यतिथि पर मुंडेरा बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उनके बड़े पुत्र समाजसेवी अविजित जयसवाल लवी ने कहा कि आपकी कमी और मार्गदर्शन हमेशा सदैव महसूस होती है आपके आदर्श और सिद्धांत पर चलने के लिये सदैव प्रयासरत रहूंगा । इस अवसर पर डॉ जयप्रकाश जायसवाल मिहिर जायसवाल नगर पंचायत चेयरमैन सन्नी जायसवाल पूर्व चेयरमैन जे पी गुप्ता अनूप जायसवाल अवधराज जयसवाल पौरुष कुमार सभासद रणजीत जयसवाल विनोद जयसवाल सभासद पवन जायसवाल प्रसन्न जायसवाल विनोद जयसवाल भुअर अंकित जायसवाल विक्की जायसवाल सभासद दीपू जायसवाल सभासद फहीम, सुनील यादव अमन गुप्ता राजेश जायसवाल टिंकू जायसवाल मनोज जायसवाल शेर अली सहित पत्रकार एवं गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।