Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शिक्षा प्रेरकों की बहाली समाजसेवी सरिता यादव ने किया मांग

शिक्षा प्रेरकों की बहाली समाजसेवी सरिता यादव ने किया मांग

चौरीचौरा गोरखपु।शिक्षा प्रेरकों की बहाली और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सरिता यादव ने सरकार से शिक्षा प्रेरकों की सुध लेने और उन्हें जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर गांव में दो शिक्षा प्रेरक तैनात रहे हैं और अधिकांश प्रेरक उच्च शिक्षित होने के साथ ही ग्रामीण स्तर पर विभिन्न कार्यों को जिम्मेदारी से करने में सक्षम हैं। सरिता यादव ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों के सामने लंबे समय से रोजगार और आर्थिक संकट बना हुआ है। सरकार यदि उनकी बहाली करती है तो इससे लाखों शिक्षा प्रेरकों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी। साथ ही गांवों में अभी भी शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षित करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में चार हजार रुपये की बढ़ोतरी कर उसे 12 हजार रुपये कर दिया है। इसके अलावा उन्हें पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी दी गई है। सरकार का यह कदम सराहनीय है, लेकिन शिक्षा प्रेरकों की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। सरिता यादव ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों की बहाली केवल रोजगार देने का कदम नहीं होगा, बल्कि ग्रामीण शिक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे शिक्षा प्रेरकों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा सरकार के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी।

0 likes
0 comments1 shares