Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur३६ मिनट पहले

*इंसानियत जिंदा है! एक्सप्रेसवे पर मौत के मुहाने से बछड़े को बचाया,

*इंसानियत जिंदा है! एक्सप्रेसवे पर मौत के मुहाने से बछड़े को बचाया,

*इंसानियत जिंदा है! एक्सप्रेसवे पर मौत के मुहाने से बछड़े को बचाया, राहगीरों ने पेश की मिसाल* भूखे-प्यासे और कमजोर बछड़े को देख पत्रकार ने दिखाई तत्परता, राहगीरों और ट्रक ड्राइवर ने मिलकर बचाई जान ब्यूरो बांसगांव संदेश न्यूज़ संवाददाता रामप्रकाश कसौधन गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास इंसानियत की एक शानदार मिसाल देखने को मिली। जहां हेड बोर्ड पर बड़हलगंज 0 किलोमीटर की दूरी दर्शाने वाले स्थान के पास न्यूज़ 21 गोरखपुर के संवाददाता आशुतोष मिश्रा की नजर एक बेहद कमजोर, भूखे-प्यासे बछड़े पर पड़ी। बछड़े की हालत इतनी खराब थी कि कभी भी वह किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ सकता था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आशुतोष मिश्रा ने बिना देर किए मानवता का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत एक बाइक सवार संदीप साहनी (जनपद कुशीनगर) को रोका और उस बेजुबान की मदद के लिए आग्रह किया। दोनों ने मिलकर जोखिम उठाते हुए बछड़े को सुरक्षित तरीके से एक्सप्रेसवे से किनारे किया। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक ट्रक (RJ 11 GA 7998) को रुकवाया गया, जिसे फिरोजाबाद निवासी मोहम्मद आसिफ चला रहे थे। आशुतोष मिश्रा ने तुरंत व्यवस्था कर बछड़े को पानी पिलाया, जिससे वह धीरे-धीरे संभला और खड़ा हो गया। इस नेक कार्य के बाद आशुतोष मिश्रा ने संदीप साहनी और मोहम्मद आसिफ का आभार व्यक्त किया। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में इंसानियत और मानवता जिंदा है—बस जरूरत है तो पहल करने की।जहां एक तरफ तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर रुकना भूल जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ठहरकर किसी बेजुबान की जिंदगी बचाने का जज्बा रखते हैं।

0 likes
0 comments0 shares