आ
Deoriaलगभग १ घंटा पहले
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन: 23 अक्टूबर को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन: 23 अक्टूबर को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य देवरिया । बांसगांव सन्देश । सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के क्रम में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत 23 अक्टूबर 2026 को मतदान दिवस के अवसर पर संबंधित बोनाफाइड मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अनुपालन में जनपद के समस्त बोनाफाइड मतदाताओं को 23 अक्टूबर 2026 को मतदान करने हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ लेने की अनुमति प्रदान की जाती है।
0 likes
0 comments0 shares