हैलो चैंप्स स्कूल में पुरस्कार व प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित सुलतानपुर।हैलो चैंप्स
हैलो चैंप्स स्कूल में पुरस्कार व प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित सुलतानपुर।हैलो चैंप्स स्कूल सीताकुंड में पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक संदीप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ,जिसमें विद्यालय की सह-संस्थापक श्रीमती अमृता सिंह एवं प्रधानाचार्या सुश्री साक्षी श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी, स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।छात्रों को वर्ष का छात्र,शैक्षिक उत्कृष्टता,उत्साही शिक्षार्थी’,सबसे रचनात्मक छात्र’,सबसे समय पर आने वाला छात्र’ सहित विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्या सुश्री साक्षी श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार और प्रमाणपत्र छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।ये उनकी मेहनत और उपलब्धियों की पहचान होते हैं,जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।