Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर।प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के

सुलतानपुर।प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले कुड़वार विकास खंड के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष उमेश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवक कलमबंद हड़ताल पर हैं।हड़ताल के संबंध में बीडीओ कुड़वार नीलिमा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि यह हड़ताल 16 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी।संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय अवधि में मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सभी ग्राम रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।संघ के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) वसीम खान और जिला विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में अपनी लंबित समस्याओं को उठाते हुए कहा कि लगातार अनदेखी के चलते कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है।इस दौरान जिला महामंत्री रामकेवल गौतम, कोषाध्यक्ष इरफान खान, संजय शर्मा, अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी, महफूज अहमद, देवानंद, केशकुमारी, समरजीत पाल, रानकरन समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares