Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग २ घंटे पहले

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत कैथी टोल

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत कैथी टोल

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत कैथी टोल प्लाजा से भाजपा कार्यालय तक उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह के गाजीपुर जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। काशी क्षेत्र की ओर से गाजीपुर जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही कैथी टोल प्लाजा पर पहले से मौजूद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह का काफिला जैसे ही कैथी टोल प्लाजा पहुंचा, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, विवेकानंद पांडेय तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रमेश सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए अभिनंदन किया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के साथ कृष्ण सुदामा ग्रुप के अध्यक्ष एवं भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री डॉ. विजय यादव तथा काशी क्षेत्र के मंत्री राजेश राजभर भी गाजीपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेताओं ने दोनों नेताओं का भी गर्मजोशी से स्वागत किया।कैथी टोल प्लाजा पर स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का काफिला गाजीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के लिए रवाना हुआ। पार्टी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह के स्वागत, अभिनंदन तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, काशी क्षेत्र के मंत्री राजेश राजभर, विवेकानंद पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य गाजीपुर प्रद्युम्न राय, शिवपूजन चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, काशी क्षेत्र के मंत्री एवं कृष्ण सुदामा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव, राजेश सोनकर, जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। कैथी टोल प्लाजा से लेकर पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंजता रहा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

0 likes
0 comments0 shares