दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में आवेदन जमा करने की तिथि बढी , सहजनवा
दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में आवेदन जमा करने की तिथि बढी , सहजनवा गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं बीए, बीकॉम एवं बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने बताया है कि पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि तक कई छात्राएं विभिन्न कारणों से आवेदन जमा नहीं कर सके थे ।विद्यार्थियों की मांग और सुविधा को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है ,ताकि कोई भी छात्र -छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाय। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र छात्राएं महाविद्यालय कार्यालय से प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेज के साथ 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर प्रवेश करा सकते हैं ।निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।