Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ५ घंटे पहले

कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा और स्मृति द्वारा स्थापित करने की मांग की

कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा और स्मृति द्वारा स्थापित करने की मांग की

कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा और स्मृति द्वारा स्थापित करने की मांग की गई। सहजनवा गोरखपुर भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में और स्मृति द्वारा स्थापित करने की मांग की गई ।एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला को ज्ञापन सौंप कर ज्ञापन में कहा गया है कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर एक महान समाजवादी नेता ,स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे ।उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब, पिछडों शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना व्यक्तिगत पहचान बनाई थी। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सहजनवा क्षेत्र में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई है, लेकिन जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अभाव खटक रहा है। क्षेत्र के नागरिकों और सामाजिक संगठनों की लंबे समय से मांग है कि सहजनवा में उनके भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि नई पीढ़ी उनके विचारों और संघर्षों के प्रेरणा स्रोत बने। ज्ञापन देने में देवेंद्र शर्मा ,ललहार शर्मा, अनुज शर्मा ,अशोक कुमार शर्मा, सरवन कुमार शर्मा, सुनील शर्मा ,अमित कुमार शर्मा, आदि तमाम लोग सम्मिलित थे।

0 likes
0 comments0 shares