सेवा संकल्प अभियान में 450 से अधिक युवाओं ने निकाली साइकिल-बाइक रैली

सेवा संकल्प अभियान में 450 से अधिक युवाओं ने निकाली साइकिल-बाइक रैली देशहित के संदेश के साथ खेल स्टेडियम से विकास भवन चौराहे तक निकली रैली गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को युवा कल्याण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं, खिलाड़ियों और पीआरडी जवानों ने साइकिल-बाइक रैली निकाली। खेल स्टेडियम गोराबाजार से शुरू हुई रैली में 450 से अधिक युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली स्टेडियम से पैदल मार्च करते हुए विकास भवन चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के दौरान युवाओं ने देशहित एवं समाज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखिलेश यादव, चंद्रकांत यादव, मो. वकार खान एवं आंचल सिंह के अलावा खेल विभाग के प्रशिक्षक, क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार तथा नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।रैली में युवाओं और खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।