Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, अंडरपास पर शुरू हुआ बसों का

बेलघाट क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, अंडरपास पर शुरू हुआ बसों का

बेलघाट क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, अंडरपास पर शुरू हुआ बसों का ठहराव गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली परिवहन निगम की बसें अब बहादुरपुर लिंक एक्सप्रेसवे अंडरपास पर रुकेंगी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर बेलघाट। बेलघाट क्षेत्रवासियों के लिए मंगलवार को बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई। बेलघाट-बहादुरपुर लिंक एक्सप्रेसवे अंडरपास पर परिवहन निगम की बसों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। आज सुबह 9:40 बजे गोरखपुर से चलकर बहादुरपुर अंडरपास पहुंची परिवहन निगम की बस यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। अब गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली परिवहन निगम की बसें प्रतिदिन बहादुरपुर अंडरपास पर रुकेंगी। इससे बेलघाट और आसपास के गांवों के लोगों को लखनऊ सहित रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख शहरों तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए दूर-दराज के बस अड्डों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया गया कि बेलघाट क्षेत्र के नेता विनोद कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की समस्या को उनके समक्ष रखा था। उन्होंने बहादुरपुर अंडरपास पर परिवहन निगम की बसों के ठहराव की मांग की थी। उनके प्रयासों के बाद परिवहन विभाग के निदेशक विपिन कुमार मिश्रा ने मांग को स्वीकार करते हुए बसों के ठहराव एवं संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए। बस पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत बस सेवा शुरू होने के अवसर पर बहादुरपुर अंडरपास पर क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ बस का स्वागत किया। सुबह 9:40 बजे बस के बहादुरपुर अंडरपास पहुंचने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने बस का स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटीं और खुशी का इजहार किया। इस दौरान बेलघाट मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह समेत क्षेत्र के कई सम्मानित एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। दो बसों को मिली मंजूरी परिवहन विभाग की ओर से बहादुरपुर अंडरपास पर दो बसों के ठहराव को मंजूरी दी गई है। पहली बस सुबह 9:40 बजे तथा दूसरी बस सुबह 10:40 बजे बहादुरपुर अंडरपास पर रुकेगी। ठहराव के बाद दोनों बसें यात्रियों को लेकर लखनऊ की ओर रवाना होंगी। बस सेवा शुरू होने से बेलघाट क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में बड़ी सौगात बताते हुए विनोद कुमार त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना है कि बहादुरपुर अंडरपास पर बसों का ठहराव शुरू होने से क्षेत्र के विकास और आवागमन को भी नई गति मिलेगी।

0 likes
0 comments0 shares