कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी पीजी कालेज में हुआ पौधरोपण

चौरी चौरा गोरखपुर।शनिवार को कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, डुमरी खास,सोनबरसा बाजार, गोरखपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में पौधरोपण सप्ताह (3.0) कार्यक्रम के अंतर्गत साखू,सागौन पीपल,आम, नीम आदि के पौधे लगाये गए । कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ गीता शुक्ला राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के स्वयं सेवक / स्वयं सेविकाओं द्वारा पौधरोपण किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्यवान कुमार यादव डॉ राम प्रभाकर धर द्विवेदी , डॉ बलजीत तथा समस्त शिक्षक गण , डॉ संतोष कुमार , डॉ राघवेन्द्र चौहान ,डॉ रामु गुप्ता डॉ शैलेश पाण्डेय ,डॉ शैलेश मल्ल डा ऋषिकेश विश्वकर्मा, डॉ राकेश मल्ल डॉ मंजुला त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी ,आलोक कुमार,संजय पटेल, वैभव त्रिपाठी, हरीराम पाल ,नीरज पांडेय रामनिवास, रामनेवास आदि लोग उपस्थित रहे।