*शक्ति केंद्र हरपुर में श्रद्धा से याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय,

*शक्ति केंद्र हरपुर में श्रद्धा से याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कार्यकर्ताओं ने लिया विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प* सहजनवा गोरखपुर ।भाजपा शक्ति केंद्र हरपुर के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उनके ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा शक्ति केंद्र हरपुर के कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के जरूरतमंद और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं सहयोग पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी प्रहलाद यादव, शक्ति केंद्र संयोजक रमेश चंद्र पांडेय, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शुक्ल, भवानी प्रसाद शुक्ल, शैलेश शुक्ल, गोपाल दास, संजय पासवान के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।