बेलघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत ब्रह्मसारी में कंबल वितरण, असहायों के चेहरों

बेलघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत ब्रह्मसारी में कंबल वितरण, असहायों के चेहरों पर आई मुस्कान बेलघाट (गोरखपुर)। बांसगांव संदेश।। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बेलघाट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्रह्मसारी में प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान असहाय बुजुर्गों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांग महिलाओं को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड में राहत पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बेलघाट डॉ. पूजा सिंह कौशिक एवं ब्लॉक प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित कर इस पुनीत कार्य की सराहना की। कंबल पाकर महिलाओं एवं बुजुर्गों ने प्रधान प्रतिनिधि और उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि इस भीषण ठंड में यह पहल उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। मौके पर बेलघाट थाना प्रभारी विकास नाथ, भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा, प्रिंस श्रीवास्तव, रामचेत तिवारी, अशोक कुमार दुबे, रामप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, ललकन बाबा, श्रीराम भारती, रामललित यादव, दिनेश यादव, गोपाल दुबे, राजेश दुबे एवं योगेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू लाल श्रीवास्तव द्वारा हर वर्ष ठंड के मौसम में इस प्रकार का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय है और यह समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। ग्रामीणों ने मांग की कि इस तरह की जनकल्याणकारी पहल को और विस्तार दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।।