Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२६ दिन पहले

निपुण भारत मिशन को राठ में नई रफ्तार, शिक्षा चौपाल में मेधावी बच्चों का सम्मान

निपुण भारत मिशन को राठ में नई रफ्तार, शिक्षा चौपाल में मेधावी बच्चों का सम्मान

राठ (हमीरपुर)। बुनियादी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में निपुण भारत मिशन को राठ नगर में नई गति मिली, जब उच्च प्राथमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मी बाई में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा, समाज और प्रशासन की सहभागिता से सजे इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष के. जी. अग्रवाल, डॉ. जमील राठवी सहित अन्य अतिथियों व विद्यालय स्टाफ द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नोडल संकुल नीलम कौशल ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत बुनियादी शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने अभिभावकों और समाज से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि मिशन को सफलता मिल सके। कार्यक्रम की खास बात रही नगर के विभिन्न विद्यालयों के निपुण बच्चों का सम्मान। मंच पर बुलाकर हफीजुल (कक्षा 3), पवन (कक्षा 2), सृष्टि (कक्षा 3), अतिका (कक्षा 2), ज्योति (कक्षा 3), सरताज (कक्षा 2), अंकित (कक्षा 2) और राधिका (कक्षा 3) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। शिक्षा में सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए वार्ड सभासदों एवं एसएमसी अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र एवं संकुल शिक्षकों मोहम्मद सलाउद्दीन, रुबीना कुरैशी, वैजयंती, दीपक कुमार को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नवीन बुधौलिया सहित माया मिश्रा, फरीन जहाँ, रचना द्विवेदी, रचना सिंह, सौरभ शर्मा, किरण शर्मा, मनमोहन, नौशाद अहमद सिद्दीकी, मोहिनी चंसोरिया, नरेंद्र तिवारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक काशी प्रसाद गुप्ता, रहमत बेग, शिवशरण सोनी, सभासद आकाश सोनी, अवधेश जड़िया, श्रीकांत द्विवेदी, धर्मेंद्र कोस्टा, प्रवीण बुधौलिया सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

1900 likes
0 comments0 shares